{"_id":"6a036ecfdf4f2be0c30bd4bf","slug":"chakarnagar-and-vesoli-club-teams-reached-the-semi-finals-etawah-news-c-216-1-etw1012-142641-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सेमीफाइनल में पहुंची चकरनगर व वेसोली क्लब की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सेमीफाइनल में पहुंची चकरनगर व वेसोली क्लब की टीमें
विज्ञापन
भरथना। मेढ़ीदुधी गांव के महात्मा गांधी स्टेडियम में चल रही विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेले गए। क्वार्टर फाइनल में चकरनगर इलेवन व वेसोली क्लब की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने किया।
विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल आशु इलेवन चकरनगर और शुक्ला क्लब बकेवर के मध्य खेला गया। आशु इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। जवाब में शुक्ला गंज बकेवर की टीम नौ ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में आशु इलेवन चकरनगर के सुमित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सुमित ने बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 30 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेसोली क्लब ने 10 ओवर में सात विकेट पर 82 रन बनाए। जवाब में आनेपुर इलेवन की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 71 रन ही बना सकी। वेसोली क्लब के खिलाड़ी विशाल 26 रन और दो विकेट हासिल करने पर मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विधायक राघवेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य दीपांशु गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, सुशांत वर्मा आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।