{"_id":"5743478d4f1c1bb215691740","slug":"chairman-house-caught-fire-due-to-gas-sylender","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से चेयरमैन के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर से चेयरमैन के घर में लगी आग
अमर उजाला इटावा
Updated Mon, 23 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
घर में मौजूद चेयरमैन रंजना यादव
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका चेयरमैन रंजना यादव सोमवार को चाय बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से बाल -बाल बच गई। पड़ोसियों की सूचना पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस आग में किचन जलकर नष्ट हो गया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अरविंद नगर मोहल्ला निवासी नगरपालिका चेयरमैन रंजना यादव पत्नी अजय यादव गुल्लू सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के किचन में चाय बना रही थी। तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही चेयरमैन रंजना किचन से बाहर निकल आई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में समूचा किचन आ गया। आग की लपटें किचन के बाहर निकलने लगी।
विज्ञापन
शोर मचने पर किसी पड़ोसी ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। चेयरमैन के घर के सामने रह रहे अजय यादव के बड़े भाई सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में फायर बिग्रेड की गाड़ी आ गई और आग पर काबू पा लिया। तब तक किचन का सामान जलकर नष्ट हो गया था। हालांकि इस आग से चेयरमैन रंजना के बाल बाल बच जाने से परिजनों आदि लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन