फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chain and ring looted by putting pistol on engineer's temple

Etawah News: इंजीनियर की कनपटी पर तमंचा लगाकर चेन व अंगूठी लूटी

Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chain and ring looted by putting pistol on engineer's temple
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में इंजीनियर की कनपटी पर तमंचा लगाकर बेखौफ बाइक सवार लुटेरों ने चेन व दो अंगूठी लूट ली। पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने औरैया के सैनिक काॅलोनी निवासी इंजीनियर सुरजीत सिंह के साथ फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भरथना ओवरब्रिज के ऊपर तमंचे के बल पर सोने की चेन व दो अंगूठी लूट ली। सुरजीत ने बताया कि वह औरैया से निजी काम से अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे भरथना ओवरब्रिज पर किनारे कार खड़ी करके नीचे उतरे थे, तभी पीछे से दो बाइक सवार आए। एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ से दो अंगूठियां लूटकर दोनों जसवंतनगर की ओर भाग गए। सुरजीत ने कार से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने पीड़ित के साथ जसवंतनगर तक बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में पीड़ित इंजीनियर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed