फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cbi enquiery demand for rbi currency

रिजर्व बैंक से भेजी गई करेंसी की सीबीआई जांच हो

Mon, 02 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 02 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
cbi enquiery demand for rbi currency
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में विरोध प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने सोमवार को कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जगह-जगह जो नई करेंसी पकड़ी जा रही है। इससे साफ है कि रिजर्व बैंक से करेंसी चेस्ट पर भेजी गई रकम में कोई गड़बड़ी जरूर है। इसलिए रिजर्व बैंक से भेजी गई करेंसी की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों में कैश की किल्लत बनी है। रिजर्व बैंक से अब तक काफी नई करेंसी प्राप्त हुई है। 30 नवंबर तक के आंकड़े हैं कि आरबीआई ने जिले की करीब 19 राष्ट्रीय कृत बैंकों को सिर्फ 76 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। जिससे यह बैंक अपने खातेदारों को निर्धारित रकम मुहैया नहीं करा पा रही हैं। कर्मचारियों का कहना है कि तमाम जगह नई करेंसी पकड़ी जा रही है। दो हजार के नोटों की सीरीज से साफ पता लगाया जा सकता है कि आरबीआई से यह रकम किस करेंसी चेस्ट पर कब और कितना भेजा गया है। नई करेंसी की हेराफेरी में जिन बैंकों के कर्मचारी शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यहीं नहीं आरबीआई यह भी साफ नहीं कर रही कि 30 नवंबर के बाद कितनी करेंसी कहां भेजी गई है। इसलिए एसोसिएशन की मांग है कि पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। इस विरोध प्रदर्शन में गगन यादव, पुलकित कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, अरुण मिश्रा, ओमबाबू बाथम, पंकज कुमार, कृष्णा चौधरी, शैलेंद्र सिंह, रामचंद्र, संजीव कुमार, नीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed