{"_id":"6ad269a62725e8161b090bb8","slug":"cases-filed-against-13-for-electricity-theft-connections-of-52-defaulters-disconnected-etawah-news-c-216-1-etw1012-151558-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली चोरी में 13 पर मुकदमा, 52 बकायेदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली चोरी में 13 पर मुकदमा, 52 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
भरथना। बिजली निगम ने बकाया बिल वसूली के लिए शुक्रवार को हाई लॉस फीडर टाउन-3 पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के 13 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जबकि 52 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान करीब 10 लाख रुपये के बकाया बिजली बिलों की वसूली भी की गई।
बिजली निगम की टीम ने कस्बे के मोहल्ला गिरधारीपुरा, लोहिया नगर और यादव नगर में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के मामलों को चिह्नित कर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर बकाया वसूली की कार्रवाई की गई।
अभियान में एसडीओ दिलीप कुमार साहू, जेई नीरज कुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, जेई प्रवर्तन दल अजय बाबू आदि शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों और बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में खलबली मची रही।