{"_id":"57effea34f1c1bb61b573ee4","slug":"car-driver-argue-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों की पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों की पुलिस से हुई झड़प
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चंबल पुल पर रोक के बाद भी निकलते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबल नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के दूसरे दिन शनिवार को भी इस पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। साइड से कार निकालने पर चालकों की वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से झड़प भी हुई। नेशनल हाईवे के अधिकारियों का कहना है कि पुल का निरीक्षण करने के लिए तकनीकी टीम आने वाली है। निरीक्षण के बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
इटावा-उदी राजमार्ग पर चंबल नदी के पुल की एप्रोच टूटने से इस पर आवागमन बंद है। फूप से होकर आने वाले वाहनों से लखना-चकरनगर मार्ग पर लवेदी पुलिस वसूली कर रही है। उदी-ग्वालियर मार्ग पर चंबल पुल पर एप्रोच टूटने से भारी वाहन हनुमंतपुर होकर लखना से बकेवर हाईवे पर आ रहे हैं। फूप से होकर बकेवर कस्बे के नेशनल हाईवे पर पुलिस को वसूली देकर निकल रहे हैं ।
विज्ञापन