फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Campaign started to make Filaria free

Etawah News: फाइलेरिया मुक्त बनाने को अभियान शुरू

Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Campaign started to make Filaria free
इटावा। आम जनमानस को फाइलेरिया की बीमारी से बचाने के लिए गुरुवार से सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान शुरू हुआ। इसके तहत सभी से फाइलेरिया की दवा समय से लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या की मौजूदगी में सबसे पहले व्यापारी नेता आकाशदीप जैन ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। साथ ही व्यापारी नेता दीपक गुप्ता, रीना जैन, आलोक गुप्ता ने भी स्वास्थ्य कर्मियों के सामने फाइलेरिया की दवा खाई। व्यापारी नेताओं ने सभी से फाइलेरिया रोधी दवा खाने और जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गीताराम ने बताया कि जनपद में अब तक 200 हाइड्रोसील व 164 हाथी पांव के रोगियों को चिन्हित किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद में 16.41 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1549 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। जो घर-घर जाकर अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलवाएंगे। यह अभियान 28 अगस्त तक चलेगा। दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को भी दवाएं नहीं खिलाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अभियान सफल बनाने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया कि जनपद के सभी ब्लाक और गांव में समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में एल्बेंडाजोल भी खिलाई जाती है, जो बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों को निकालती है। इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं। यदि दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण नजर आते हैं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं। सामान्यतः यह लक्षण खुद ही समाप्त हो जाते है। ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए रैपिड रिस्पांस टीम तैनात है, उसे उपचार के लिए बुलाया जा सकता है। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व नोडल डॉ.श्री निवास समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed