{"_id":"57c47df44f1c1b0b4b2cb7da","slug":"byke-rider-ruined-by-truck-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार को राैंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार को राैंदा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रवेश कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थानाक्षेत्र अंतर्गत बरेली हाईवे पर गांव चौपुला के पास तेजी से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गोरा दयालपुर निवासी प्रवेश कुमार (30) पुत्र बिजेंद्र सिंह यादव बरेली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह छुट्टी लेकर घर आया था। सोमवार सुबह वह बाइक से बरेली जा रहा था। चौपुला के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन