{"_id":"59038c5b4f1c1b9b09c0bed2","slug":"byke-rider-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचौरा रोड पर गाव सराय दयानत के पास बाइक से जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय दयानत के पास हुई। उक्त गांव निवासी सत्यवीर सिंह राजपूत (28) पुत्र ओमकार सिंह अपनी बाइक से गुरुवार रात किसी काम से निकला था। कचौरा रोड पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जब गश्ती पुलिस उधर से गुजरी तो उसने उसे पड़ा देखा। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
दूसरी घटना भरथना थानाक्षेत्र के अंतर्गत सूजीपुरा के पास हुई। जहां दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार सुनील कुमार पुत्र सतीश चंद निवासी सूजीपुरा घायल हो गया। दूसरी घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमला वाटिका के पास हुई। जहां पैदल जा रही मन भावती पत्नी जसराम निवासी जसवंत नगर को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन