फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Businessman shot under suspicious circumstances

Etawah News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी को गोली लगी

Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot under suspicious circumstances
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में संदिग्ध हालात में घर के अंदर व्यापारी के सीने में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वृंदावन कॉलोनी में व्यापारी विकास अग्रवाल उर्फ विक्रम (45) पुत्र श्याम किशोर अग्रवाल को दोमंजिला मकान के प्रथम तल पर बाथरूम में रिवॉल्वर की गोली लग गई। गोली लगने के बाद विकास ने पड़ोसी अधिवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान को फोन कर बुलाया। मानवेंद्र उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोली विकास के सीने में बायीं तरफ लगी।
विज्ञापन

बताया गया कि उनकी पत्नी गीता अग्रवाल शहर के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। वह स्कूल जा चुकी थीं और घर में सिर्फ मां ही अकेली थीं। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी कपिल देव व थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर रिवॉल्वर कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में प्रयोग लाइसेंसी रिवाॅल्वर बरामद कर ली गई है। जिसमें पांच गोलियां व एक खाली कारतूस भी मिला है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है, सैफई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने व्यापारी का ऑपरेशन कर जान बचा ली है। जांच के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed