{"_id":"58fa500b4f1c1ba45c8b45fd","slug":"bus-collision-with-tanker-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस टैंकर से भिड़ी, 24 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस टैंकर से भिड़ी, 24 घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस और टैंकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरा से बारातियों को लेकर औरैया जा रही बस गुरुवार देर रात हाईवे पर टैंकर से भिड़ गई। हादसे में दूल्हे के पिता सहित दो दर्जन बाराती बुरी तरह घायल हो गए। हाईवे पर घायल यात्रियों की चीख पुकार मचते ही आसपास के लोग मदद को दौड़े। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी महेवा भेजा।
विज्ञापन
बम्हौरा निवासी रामजी लाल दोहरे के पुत्र दीपू की बारात गुरुवार रात 10 बजे प्राइवेट बस से औरैया के फफूंद थानांतर्गत ग्राम काजीपुर जा रही थी। बस में करीब 70 बाराती थे। बस चालक ने बहेड़ा ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा में ग्राम भवानीपुर के सामने बने कट से हाईवे पार करने का प्रयास किया। इस दौरान इटावा की ओर से आ रहे टैंकर से बस भिड़ गई। दोनों वाहन टक्कर के बाद सड़क किनारे खड्ड में चले गए। हेल्पर की तरफ बैठे बाराती बस में दब गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम भरथना राजमणि मिश्रा, सीओ भरथना शिवराज, एसओ बकेवर नितेंद्र वशिष्ठ, चौकी प्रभारी महेवा सुनील गौतम ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया।
विज्ञापन
घायलों के नाम
दूल्हे के पिता रामजी, मामा गणेशपुर झींझक कानपुर देहात, प्रदीप चांदूपुर अजीतमल, राम स्वरूप बम्हौरा, बच्चू, ध्रुव, अरविंद ,पप्पू ,हृदयेश, मानसिंह और सूरज सिंह सहित नौ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं राजकुमार, नरेंद्र कुमार, सौरभ, गौरव और रामप्रकाश निवासी बम्हौरा व मलखान निवासी लखना सहित बस मालिक कल्लू खान और हेल्पर रज्जन निवासी अहेरीपुर, टैंकर चालक राजकुमार शर्मा निवासी अलीगढ़ भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। आधा दर्जन घायलों को उनके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। दो लोगों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
नशे में था बस चालक
महेवा। ग्रामीणों के अनुसार बस चालक शराब के नशे में था। वह हाईवे पर विपरीत दिशा में तेजी से बस चला रहा था। यही कारण रहा कि टैंकर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद बस और टैंकर चालक भाग गए। दुर्घटना की खबर जब काजीपुर पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया। दूल्हा शुक्रवार सुबह 10 बजे शादी की औचारिकता के लिए काजीपुर पहुंचा।
अस्पताल के स्टाफ की सराहनी
महेवा। दुर्घटना की सूचना पर जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। सीएचसी के अधीक्षक यतेंद्र राजपूत के निर्देशन में अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने सक्रियता से इलाज किया। उपजिलाधिकारी और सीओ ने अस्पताल के स्टाफ की सराहनी की।