{"_id":"6297aee72648b67abd6e19e5","slug":"burden-touched-in-high-tension-line-elderly-scorched-etawah-news-knp70011254","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में छुआ बोझ, बुजुर्ग झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में छुआ बोझ, बुजुर्ग झुलसा
विज्ञापन
ग्राम सकौआ में खेतों में झुलते तार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। सकौआ गांव में बुधवार को खेत में ढीले बिजली के तार में घास का बोझ छूने से वृद्ध करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत चिंताजनक बताई है। इसके पहले छीले तार की चपेट में आकर युवक विशाल राठौर और वृद्ध सोबरन सिंह भी झुलस चुके हैं।
सकौआ गांव के मुन्नीलाल (70) बुधवार सुबह जगमोहन के खेत में घास काटने गए थे। करीब आठ बजे घास का बोझ सिर पर रखकर घर जा रहे थे।
खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के ढीले तार से बोझ छू गया। इससे मुन्नीलाल करंट की चपेट में आकर झुलस गए। जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव के अवधेश तोमर, रवींद्रनाथ, राम नरेश प्रजापति और राधेश्याम राठौर ने बताया कि ढीले तार जमीन से करीब सात फीट ऊपर हैं। इसकी शिकायत कई बार जेई और एसडीओ से की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। एसडीओ जसवंतनगर एके सिंह बताया कि अभी तक तार ढीले होने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर समस्या का निदान कराया जाएगा।