फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bull attacked old man outside the house, death

Etawah News: घर के बाहर सांड ने वृद्ध पर किया हमला, मौत

Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bull attacked old man outside the house, death
इकदिल। कस्बा में वृद्ध के ऊपर घर के बाहर सांड ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला कछियांत निवासी धनीराम शाक्य (80) मंगलवार को सुबह पांच बजे घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। घर के बाहर ही सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया की कस्बे में बड़ी तादाद में छुट्टा गोवंश घूम रहे हैं जो आए दिन हमला कर देते हैं। जबकि योगी सरकार ने यह नियम बनाया है की कोई भी छुट्टा गोवंश कहीं घूमते हुए न दिखाई दे पर सरकार के इस आदेश का कहीं कोई पालन नहीं दिखाई दे रहा है और आवारा गोवंश धड़ल्ले से कस्बे के अंदर बाहर बड़ी तादाद में घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed