{"_id":"617d92c7737a74007b45715c","slug":"bukhar-etawah-news-knp6614013123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में वायरल बुखार और डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को जसवंतनगर क्षेत्र में गर्भवती महिला समेत दो की बुखार से मौत हुई। जिले में बुखार के प्रकोप के बाद भी स्वास्थ्य विभाग एक भी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है।
जसवंतनगर संवाद के मुताबिक क्षेत्र के तुलारामपुर गांव निवासी पिंटू की गर्भवती पत्नी रीना(27) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से इलाज में राहत न मिलने पर परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसी तरह धरबार मोजे के नगला ताल निवासी अजय कुमार(35) की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अजय के भाई व अन्य परिजन बुखार से पीड़ित थे। फिर अजय भी चपेट में आ गए। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों ने डेंगू बुखार होने की बात कही है।
जसवंतनगर। बुखार के प्रकोप के बीच धरवार के ग्रामीणों ने सफाई का मोर्चा खुद ही संभाल लिया। शनिवार को ग्रामीणों ने नालियों तथा सड़कों पर फैली गंदगी साफ की।
विज्ञापन
गांव के संतोष कुमार, सुरेश कुमार पाल, गोविंद, मुकेश आदि ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कर्मी न के बराबर सफाई करते हैं। त्योहार सिर पर है और बीमारियां फैली हुईं हैं। गांव में अभी तक एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है।
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में शनिवार को बुखार के 53 मरीज देखे गए। जबकि, डेंगू के 22 नए मरीज भर्ती हुए। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को अस्पताल से डेंगू के 11 मरीजों की छुट्टी की गई। वर्तमान में 54 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। इटावा के वर्तमान में 34 डेंगू मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज भी हैं। (संवाद)