{"_id":"61706045694218360c618f0d","slug":"bukhar-etawah-news-knp6593975123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में वायरल बुखार और डेंगू से मौतों का सिलसिला थमा नहीं रहा है। बुधवार को जसवंत नगर क्षेत्र के एक युवक समेत दो की बुखार से मौत हो गई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डेंगू या वायरल फीवर से अभी तक जिले में एक भी मौत नहीं हुई है।
जसवंतनगर संवाद के मुताबिक बीहड़ी क्षेत्र के नगला सलहदी गांव निवासी राजेश पराशर के बेटे सौरभ (20) को कुछ दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजनों ने स्थानीय निजी डॉक्टरों से उसका इलाज कराया, लेेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर सोमवार को परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां बुधवार को उपचार के दौरान सौरभ की मौत हो गई। आगरा से शव गांव आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीते 18 घंटे के भीतर जसवंत नगर क्षेत्र में यह पांचवीं मौत हुई है। वहीं धारानगरी गांव में शबाना बेगम(35) की बुखार से मौत हो गई। उन्हें दो दिन से बुखार आ रहा था।
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओपीडी में बुधवार को बुखार के 196 मरीज देखे गए। वहीं, डेंगू के 16 नए मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अस्पताल से डेंगू के 15 मरीजों को छुट्टी दी गई। वर्तमान में 62 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। बुधवार को इटावा के डेंगू के चार नए मरीज भर्ती हुए हैं। इटावा के 11 डेंगू मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इटावा जिले के वर्तमान में डेंगू के 30 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा व आसपास के अन्य जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1256 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें चर्म रोग, बुखार, डेंगू के लक्षण वाले व अन्य रोगों के संबंधित मरीज शामिल रहे। इनमें 648 मरीज बुखार के थे। कई मरीज डेंगू लक्षण वाले भी थे। डॉक्टरों ने 180 मरीजों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। यहां मरीज का ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई। डेंगू के संदिग्ध 40 मरीजों के सैंपल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रयोगशाला में जांच को भेजे गए हैं।

जिला अस्पताल में पैथोलॉजी के बाहर लगी भीड़- फोटो : ETAWAH