फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bsp candidate narendra and durvesh make nomination

बसपा प्रत्याशी नरेंद्र और दुर्वेश ने कराया नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 27 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
bsp candidate narendra and durvesh make nomination
यूपी इलेक्शन - फोटो : प्रतीकात्‍मक
नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शुक्रवार को कुल तीन पर्चे दाखिल हुए। इनमें दो बसपा प्रत्याशियों और सर्वप्रिय समाज पार्टी के एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। भरथना सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम पहले ही दिन नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला नामांकन सुबह करीब साढ़े 11 बजे इटावा सदर सीट से बसपा प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी पुत्र रघुनाथ सिंह चतुर्वेदी ने दाखिल किया। वह दो प्रस्तावकों लाखन सिंह जाटव व सुनील मिश्रा के साथ नामांकन कक्ष पहुंचे। आरओ सुभाष चंद्र प्रजापति के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। दोपहर एक बजे जसवंतनगर सीट से बसपा प्रत्याशी देवेश कुमार उर्फ दुर्वेश शाक्य पुत्र बहादुर सिंह दो प्रस्तावकों शाहिद हुसैन व हरिओम शाक्य के साथ आए। आरओ हंसराज यादव के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इटावा सीट से प्रदीप सक्सेना पुत्र राम प्रकाश सक्सेना ने सर्वप्रिय समाज पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्र भी प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा आरओ से प्राप्त किए गए। जिनमें भरथना सुरक्षित के लिए एक नामांकन पत्र अरविंद कुमार पुत्र सुखराम सिंह ने वंचित समाज पार्टी के नाम से लिया। इस सीट के लिए अब तक 9 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं। जसवंतनगर सीट के लिए भी 2 नामांकन पत्र लिए गए। जिसमें राहुल यादव पुत्र लखन सिंह ने वंचित समाज इंसाफ  पार्टी से तथा मुलायम सिंह पाल पुत्र शोभाराम पाल ने लोक रक्षा पार्टी के नाम से पर्चा हासिल किया। इस सीट से 10 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा सदर सीट के लिए 6 नामांकन पत्र लिए गए। जिनमें सुखरानी कश्यप पत्नी मंगल सिंह कश्यप ने मानव हित पार्टी से, उपदेश कुमार पुत्र जयराम ने नशामुक्त भारत पार्टी, बृजराम पुत्र रामनारायण ने लोक रक्षा पार्टी, राजबहादुर पुत्र भारत सिंह ने आरएसएसपी, ऋषि कुमार ने सबका दल यूनाइटेड पार्टी से, मनोज कुमार राजपूत पुत्र धन सिंह ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन पत्र प्राप्त किया। इस सीट के लिए अब तक सबसे अधिक 26 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र हासिल किए हैं। इससे पूर्व जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए तीनों नामांकन कक्षों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed