{"_id":"b9f6a603d04233c558c0200ae9fd0d59","slug":"bsc-biotech-has-24-students-missed-the-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी बायोटेक के 24 स्टूडेंट्स ने दिया छूटा पेपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी बायोटेक के 24 स्टूडेंट्स ने दिया छूटा पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 21 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कालेज बकेवर के बीएससी बायोटेक के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को छूटा हुआ पेपर कराया गया। इसमें 24 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विश्वविद्यालय के इस कदम से इन स्टूडेंट्स को राहत मिली।
विज्ञापन
मालूम हो कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही व कालेज प्रशासन की अनदेखी से जनता कालेज बकेवर के बीएससी बायोटेक अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं का 22 मार्च को इंडस्ट्रीयल एंड इंवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी का प्रश्नपत्र नहीं हो सका था जबकि स्टूडेंट्स परीक्षा देने आए थे।
विज्ञापन
इन परीक्षार्थियों को कालेज के परीक्षा प्रभारी ने यह कहते हुए वापस कर दिया था कि उनका कोई पेपर नहीं है जबकि पेपर उसी दिन होना था। इस छूटे हुए प्रश्नपत्र को लेकर कानपुर विश्व विद्यालय प्रशासन एवं कालेज प्रशासन एक दूसरे पर दोषारोपण करते रहे थे।
विज्ञापन
चूंकि विश्व विद्यालय परीक्षा प्रशासन ने भेजे गए प्रश्नपत्र के लिफाफे पर विषय व परीक्षा कराने का दिनांक अंकित नहीं किया था इसलिए इसे विश्व विद्यालय प्रशासन की लापरवाही माना जा रहा था।
आखिरकार कालेज प्रशासन की सिफारिश के बाद विश्व विद्यालय प्रशासन ने इस छूटे हुए पेपर को 21 मई को कराने की अनुमति प्रदान की। इसके लिए नया प्रश्नपत्र बनाकर भेजा गया।
बृहस्पतिवार को कालेज में सुबह की पारी में पेपर संपन्न हुआ। कालेज प्राचार्य डा. एमपी यादव ने बताया कि इस पेपर में 24 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान उड़नदस्ता प्रभारी डा. एसके पांडेय, डा. डीएन सिंह, डा. पीके राजपूत, डा. धर्मेंद्र कुमार आदि ने परीक्षा कक्ष में चेकिंग की।
व्यक्तिगत परीक्षा शुरू, पहले दिन 57 गैरहाजिर
इटावा। छात्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की सत्र 2014-15 की व्यक्तिगत परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गईं। शहर के केके डिग्री कालेज परीक्षा केंद्र में पहले दिन 57 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कालेज प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई।
गेट पर चेकिंग के साथ ही डा. शिवराज सिंह यादव व डा. एसएस सेंगर, बर्सर पीयूष कुमार वर्मा व नीलम यादव के नेतृत्व में उड़न दस्तों ने कक्षाओं में जाकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
प्राचार्य डा. मौकम सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को दोपहर की पाली में बीए तृतीय वर्ष समाज शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र तथा शाम की पाली में बीए द्वितीय वर्ष समाज शास्त्र प्रथम प्रश्न की परीक्षा हुई। दोनों पाली में 545 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बताया, मनोज कुमार गुप्ता परीक्षा नियंत्रक का कार्य देख रहे हैं।