फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother-in-law dead, brother-in-law injured after hitting a bike divider

बाइक के डिवाइडर से टकराने पर जीजा की मौत, साला घायल

Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law dead, brother-in-law injured after hitting a bike divider
इकदिल थाना क्षेत्र के तहत हाईवे पर रविवार रात नहर पुल के पास बाइक के डिवाइडर से टकराने पर जीजा की मौत और उनका साला घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को ग्वालियर ले जाया गया है। करीब घंटे भर तक कोई मदद न मिलने से दोनों लोग हाईवे पर पड़े रहे थे।
मध्य प्रदेश के भिंड शहर के जमुना नगर मोहल्ला निवासी दिलीप पांडेय (47) अपने साले विष्णु दीक्षित के साथ रविवार सुबह बाइक से औरैया जिला के सरैया गांव में अपने फूफा ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
रविवार देर शाम दोनों लोग भिंड लौट रहे थे। कानपुर-आगरा हाईवे पर रात करीब आठ बजे इकदिल थाना क्षेत्र के नहर पुल पर एक ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में करीब घंटे भर तक दोनों लोग घायल अवस्था में हाईवे पर पड़े रहे। संयोग से एक होटल संचालक ने उन्हें इस अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता व कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह ने तत्काल उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने दिलीप पांडेय को मृत घोषित कर दिया। रविवार देर रात परिजन भी सूचना मिलने पर रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए।
वह घायल विष्णु को ग्वालियर लेकर रवाना हो गए। मृतक के भाई ने बताया कि दिलीप रविवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। जिसके बाद शाम सात बजे फोन करके उसको सूचना दी थी। वह औरैया से निकल आए हैं।

लेकिन रात नौ बजे के बाद फोन स्विच ऑफ बताने लगा। जिसके बाद इकदिल थाना पुलिस ने रात दस बजे फोन पर दुर्घटना की सूचना दी। तब वह इटावा आए। उसे सीएचसी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed