फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brick-stone moved due to enmity

रंजिश को लेकर चले ईंट-पत्थर

Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brick-stone moved due to enmity
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव गोरा दयालपुर में बृहस्पतिवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर ईंट-पत्थर चले। करीब आधे घंटे तक एक दूसरे के घरों पर ईंट-पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के समर्थकों ने बताया कि प्रधान नरेश चंद्र के ऊपर राइफल से तीन फायर किए गए। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान नरेश चंद्र का गांव के ही दूसरे पक्ष के अमरपाल सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा चला आ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि शराब के नशे में गालीगलौज के बाद झगड़ा बढ़ गया। तब तक विपक्षियों ने प्रधान के ऊपर तीन फायर किए। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में तहलका मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके गए। ईंट-पत्थर फेंके जाने से एक मकान के शीशे टूटे गए। सूचना मिलने पर चौबिया थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव फोर्स के साथ गांव पहुंचे और कुछ लोगों को थाने लेकर आए।

थानाध्यक्ष ने बताया फायरिंग की बात गलत है। कोई फायरिंग नहीं हुई है। दोनों पक्षों में ईट-पत्थर जरूर चले हैं। एक पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष से एक पर 151 की कार्यवाही की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed