फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brake failure causes Scorpio to overturn, CFO narrowly escapes

Etawah News: ब्रेक फेल होने से स्कॉर्पियो पलटी, बाल बाल बचे सीएफओ

Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Brake failure causes Scorpio to overturn, CFO narrowly escapes
बकेवर (इटावा)। कानपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उझियानी ओवरब्रिज के पास बुधवार को आगरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) की स्कॉर्पियो गाड़ी ब्रेक फेल होने से पलट गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ दी और सर्विस मार्ग पर जाकर पलट गई।
विज्ञापन

इस घटना में कार में सवार मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह बाल बाल बच गए। ग्राम विसपालपुर जौनपुर, थाना तेजी बाजार निवासी सीएफओ जौनपुर से वापस आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी अचानक उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई कार को सीधा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed