{"_id":"5efcb0418ebc3ea11721ad94","slug":"boy-drowned-in-bomb-death-etawha-news-knp568684634","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबा में नहाते समय बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबा में नहाते समय बालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
बंबा में नहाते समय एक बालक की डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया। बालक बकरी चराने की बात कह घर से निकला था।
बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव निवासी मजदूर महावीर कठेरिया का बड़ा बेटा गोपाल (12) बुधवार सुबह करीब 11 बजे साथियों के साथ बकरी चराने गया था। तभी साथियों के साथ वह बंबे में नहाने उतर गया।
नहाते समय पानी के तेज बहाव में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। साथी लड़कों ने भागकर घरवालों को सूचना दी।
परिजन आनन फानन उसे महेवा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत होने घर में कोहराम मच गया।
महावीर की तीन बेटियों और दो बेटों में गोपाल सबसे बड़ा था। बालक की मौत की खबर मिलने पर भरथना विधायक सावित्री कठेरिया पीड़ित के घर पहुंची और ढांढस बंधाया।
उन्होंने पीड़ित पिता को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। महेवा बीडीओ सतीश पांडेय और एडीओ पंचायत श्यामवरन भी पीड़ित परिवार से मिले।
बीडीओ ने बताया कि वह अपने स्तर से गरीब परिवार को मदद दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे।