फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Boy and girl commit suicide by jumping in front of train

Etawah News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या

Sun, 10 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Boy and girl commit suicide by jumping in front of train
जसवंतनगर (इटावा)। क्षेत्र में सराय भूपत रेलवे फाटक के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर एक युवती व एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव आसपास पड़ा मिला। युवती की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है जबकि युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के बरौलीकला गांव निवासी तुलसीराम राजपूत ने बताया कि उसकी पुत्री रूबी (19) कुछ दिनों से अपने ताऊ गोविंद सिंह निवासी पचावली रोड के घर पर रह रही थी वह बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को वह बिचपुरी खेड़ा स्थित गया प्रसाद इंटर कॉलेज अपनी टीसी लेने को कहकर गई थी। उसके बाद वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको काफी तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

देर रात करीब एक बजे पुलिस ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रूबी के पास मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शिनाख्त की। आत्महत्या करने का कारण परिजन नहीं बता पाए। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि ट्रेन के सामने दोनों युवक युवती कूदे थे। जिनके शव इंजन में उलझ गए थे, ड्राइवर ने ट्रेन को रोककर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर सराय भूपत को दी। बाद में शवों को निकाला तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। इस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। दोनों शव आठ कदम की दूरी पर क्षतविक्षत हालत में पड़े हुए थे। उनकी तलाशी ली तो युवती के पास से आधार कार्ड मिला, जिस पर युवती का नाम लिखा था। युवक की शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाद में दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed