फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bollywood Night, Hrithik, parineeti performing

बालीवुड नाइट में रितिक, परिणीति का धमाकेदार प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 10 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Night, Hrithik, parineeti performing

सैफई महोत्सव में गुरुवार की देर रात बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने जमकर धमाल मचाया। उनके लटके झटके पर पंडाल में बैठा हर शख्स झूम हुआ। उन्होंने बॉलीवुड नाइट में अंतिम परफार्मेंस दी। कार्यक्रम की शुरुआत से ही हर किसी के दिल में रितिक रोशन के साथ ही परिणीति चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिस को मंच पर देखने की बेकरारी दिखाई दी।

विज्ञापन


सैफई महोत्सव में गुरुवार की रात बॉलीवुड नाइट का आगाज शाम सवा सात बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद प्लेबैक सिंगर अरिजित सिंह ने गीतों से महोत्सव में रंग भर दिया। कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने अपने ग्रुप के कलाकारों के साथ प्रस्तुति देकर समा बांधा।
विज्ञापन


बॉलीवुड के अन्य कलाकारों ने महोत्सव के मंच पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। रात करीब 12 बजे मंच पर बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने एंट्री मारी। रितिक के मंच पर आते ही दर्शकों ने अपनी जगह पर खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही रितिक ने गीत धूम मचा दे धूम गीत पर साथी कलाकारों के साथ डांस किया। इसके बाद एक पल का जीना और फिर कहो न प्यार है गीत पर डांस करके समा बांधा। रितिक ने पब्लिक के बीच से दो लोगों को मंच पर बुलाकर उनके साथ डांस किया।

रितिक के बुलावे पर पब्लिक में मंच पर पहुंचने की होड़ लग गई और हर कोई अपनी जगह से आगे बढ़कर डी घेरे तक पहुंच गया। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस कर्मियों को पसीने छूट गए। डांस करने के बाद रितिक ने भीड़ के बीच कई गिफ्ट फेंके। गिफ्ट को लेकर पंडाल में छीनाझपटी मच गई।

रितिक के कार्यक्रम के साथ ही बॉलीवुड नाइट का शानदार समापन हो गया। इससे पहले मंच पर बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीस ने धमाकेदार प्रस्तुति दी। उन्होंने गीत मैने होठों से लगाई तो हंगामा हो गया... पर डांस किया। इसके साथ उन्होंने कई अन्य गानों पर भी प्रस्तुति दी।

फर्नांडीस के बाद मंच पर परिणीति चोपड़ा की धमाकेदार एंट्री हुई। उन्होंने दावते इश्क है... गीत पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। इससे पहले कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने मंच पर जलवा बिखेरा। उनकी एंट्री सभी से जुदा थी। वह पंडाल में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच से एसआई की ड्रेस पहनकर साथी कलाकारों के साथ मंच पर पहुंचे।

उन्होंने फिल्म थाना में बैठे ऑन ड्यूटी बजाएं हाय पांडे जी सीटी... गीत के साथ अन्य गीतों पर डांस किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव सहित प्रदेश सरकार के मंत्री व अधिकारी शुरुआत से लेकर आखिर तक महोत्सव पंडाल में मौजूद रहकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

सीएम सुरक्षाकर्मी और एएसपी में तकरार
सैफई (इटावा)। बॉलीवुड नाइट में मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी और जिले के एएसपी के बीच तकरार हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। मौके की नजाकत को भांपते हुए डीआईजी ने दोनों को शांत कराया। हुआ यूं सैफई मंच पर फिल्मी सितारों का कार्यक्रम चल रहा था।


देर रात एएसपी सर्वानंद ने कार्यक्रम देखने आए अपने बेटे को वीआईपी ब्लॉक में बिठा दिया। वहां मौजूद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने एएसपी के बेटे को वहां से खड़ा कर दिया। एएसपी ने कारण पूछा तो मुख्यमंत्री का सुरक्षाकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की बात कहकर उलझ गया। इस पर दोनों के बीच तकरार हो गई। करीब पांच मिनट बहस के बाद अन्य अधिकारियों की नजर उधर पड़ी। डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने दोनों को समझाकर अलग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed