फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bolero DCM entered, including three brothers killed

डीसीएम में घुसी बोलेरो, भाई-बहन सहित तीन की मौत

Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bolero DCM entered, including three brothers killed
अपनी मां पूजा की मौत से दुखी उनका पुत्र धर्मेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

बकेवर (इटावा)। आगरा- कानपुर हाईवे पर बकेवर स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ी डीसीएम में तेज गति से आ रही बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार भाई-बहन एवं चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के थाना चंदला क्षेत्र के गांव सराई निवासी मानसिंह उर्फ राजा (32) पुत्र करन सिंह अपनी बीमार बहन छतरपुर के चौका निवासी सीता (60) पत्नी यशवेंद का दिल्ली में इलाज कराने ले गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार तड़के वह अपनी बोलेरो से बड़ी बहन सीता, दूसरी बहन कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के नवीपुर निवासी पूजा (50) पत्नी बालकेश सिंह एवं सीता की देवरानी सीमा (40) पत्नी जयपाल के साथ लौट रहे थे। बोलेरो को सराई निवासी राम बाबू पुत्र मुन्नी लाल तिवारी चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी लोग गुरुवार तड़के करीब चार बजे आगरा- कानपुर हाईवे के बकेवर स्थित गोमती पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि अचानक बोलेरो सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।


चिकित्सकों ने मान सिंह उर्फ राजा एवं चालक राम बाबू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूजा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीता एवं सीमा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर पूजा के घरवालों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed