फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Body of headless youth found on railway track

Etawah News: रेलवे ट्रैक पर मिला बिना सिर के युवक का शव

Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Body of headless youth found on railway track
इकदिल। थाना क्षेत्र के गांव लोहिया दौलतपुर के सामने रेलवे ट्रैक पर ऑटो चालक का बिना सिर के शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। धड़ से अलग सिर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव लोहिया दौलतपुर के सामने पिलर नंबर 1151/1 के पास ग्रामीणों को शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटे हुए धड़ को कब्जे में लिया। कुछ दूरी पर खड़े ऑटो के जरिए शव की शिनाख्त हुई। थाना फ्रेंडस कॉलोनी मोहल्ला अशोक नगर सहरिया के रहने वाले मुकेश बाबू शर्मा (40) पुत्र राधेश्याम शर्मा के रूप में शिनाख्त की गई है। जिसका सिर गायब होने पर पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन सिर बरामद नहीं हो सका। अनुमान लगाया गया कि सिर को कुत्ते उठा ले गए।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मनोज शर्मा ने भाई की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी रश्मी ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पति घर से ऑटो लेकर निकले थे देर शाम तक वापस न आने पर उसने पति को फोन किया फिर पति ने कुछ देर बाद आने को कहा था। लेकिन देर रात तक उसने आस देखी जब मंगलवार सुबह जागी तो उसे ट्रेन से कटे होने की पति की सूचना मिली घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई थे बड़ा भाई मनोज शर्मा, और मृतक घर का छोटा बेटा था। मृतक मुकेश की शादी 13 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी से हुई थी। मृतक की बेटी वैष्णवी, बेटे आदित्य व आयुष, पत्नी रश्मी और मां राजवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया की पीड़ित परिजनों के तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed