फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BK Tiger, Ferozabad won the semi-final

बीकेडी टाइगर, फिरोजाबाद ने जीता सेमीफाइनल

Sun, 04 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 04 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
BK Tiger, Ferozabad won the semi-final

आईजीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमी फाइनल में बीकेडी टाइगर टीम ने जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह पक्की की है। जबकि दूसरा सेमीफाइनल फिरोजाबाद की टीम ने जीता।

विज्ञापन

बीकेडी टाइगर  लखनऊ की टीम ने पहले वेटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाये। टीम की ओर से विपिन ने 19 गेंद पर 51 रन बनाए और दीपक शर्मा ने 13 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। बदायूं की ओर से फराज ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदायूं की टीम लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई और 16 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन ही बना पाई। बदायूं की ओर से कप्तान श्याम यादव ने 22 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए और समीर खान ने 38 रन बनाए। बीकेडी के गेंदबाज दीपक शर्मा ने 3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। दीपक शर्मा को मैन ऑफ  द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमी फाइनल में दुर्गा शिक्षा निकेतन के कप्तान अमित सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 16 ओवर में 104 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल ने 19 गेंद पर 34 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फिरोजाबाद की टीम ने 13.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 105 रन बना लिए और फाइनल में प्रवेश किया।


विजेता टीम की ओर से जीशान ने 38 गेंद पर 70 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ  द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। मैदान में डा. अनुराग भदौरिया, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed