फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP High Command of Bheera Firing has sought report

बहेड़ा फायरिंग की भाजपा हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 08 Dec 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 08 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP High Command of Bheera Firing has sought report
डेमो - फोटो : डेमो
महेवा के ग्राम बहेड़ा में भाजपाइयों के बीच फायरिंग का मामला तूल पकड़ते ही सक्रिय हुए हाईकमान ने रिपोर्ट मांगी है। गुुरुवार देर शाम को कानपुर लोकसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को भेजा गया। उन्होंने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर दोनों पक्षों को सुना। वे पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष महेश नाथ पांडेय व महामंत्री सुनील बंसल के सामने पेश करेंगे।   बीते मंगलवार को कमल संदेश यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे और ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे का भाजपा नेता गोविंद त्रिपाठी से विवाद हो गया।
विज्ञापन


दोनों के बीच जमकर फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या के प्रयास का एक दूसरे पर मामला दर्ज कर दिया। विवाद बढ़ते की भनक लगते ही भाजपाई हाईकमान ने कानपुर लोकसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को भेजकर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर राजेन्द्र सिंह गुरुवार शाम को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां पर दोनों पक्षों को बुलाकर सुना।
विज्ञापन


दोनों पक्षों से काफी संख्या लोगों की होने के कारण उन्होंने तत्काल फोन पर सारी स्थिति से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व संगठन मंत्री सुनील बंसल को अवगत कराया। उनके निर्देश पर दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को बुलाकर सुना। इसमें पहले गोविंद त्रिपाठी पक्ष से काफी देर बात की। इसमें गोविंद त्रिपाठी सहित अन्य चार लोग थे। इसके बाद लोकसभा प्रभारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष पक्ष को पांच लोगों के साथ बुलाया तो बताते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष अपना पक्ष रखने नहीं गए। करीब तीन घंटे तक लोकसभा प्रभारी रुककर संघ कार्यालय चले गए। संघ के पदाधिकारियों से बात करने के बाद लोकसभा प्रभारी वापस लखनऊ के लिए गए। लोकसभा प्रभारी अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देंगे। गोविंद त्रिपाठी पक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष को जिलाध्यक्ष पद से हटाने की अपनी मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed