फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp bag fullfill with votes

वोटों से भरी झोली, भाजपाइयों ने खेली जीत की होली

Sat, 11 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 11 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
bjp bag fullfill with votes
भाजपा का लोगो
भाजपा की जीत पर चकरनगर क्षेत्र में भाजपाइयों ने जमकर होली खेली और मिठाई बांटी। भाजपा की युवा शाखा ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का जनता ने खात्मा कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया के समर्थकों ने उनके पैतृक गांव उदी में जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई।
विज्ञापन

   चकरनगर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शेखर सिंह चौहान के नेतृत्व में जीत का जश्न मनाया। शेखर चौहान ने कहा कि प्रदेश में जनता ने गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी लोकप्रियता पर प्रदेश की जनता ने मुहर लगा दी है। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार भरथना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोले दागने के साथ मिठाई वितरित कर जमकर जश्न मनाया। लखना, बकेवर, महेवा, अहेरीपुर सहित समूचे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। भाजपा नेता हरनाथ सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में लखना नगर में जबरदस्त जश्न मनाया गया। इंद्र कुमार जैन , मनीष माहेश्वरी, प्रभात माहेश्वरी, अरविंद पोरवाल, नरेंद्र सिंह राठौर, महेश वर्मा, जयनाथ सिंह, मंगल सिंह राजावत, मोनू सिकरवार, भोलू श्रीवास्तव, छुन्ना त्रिपाठी दाउदपुर, महेंद्र पाल, प्रमोद कुशवाहा एडवोकेट, राधामोहन कबाड़िया आदि के नेतृत्व में भी मिष्ठान वितरित किया गया। यही नहीं बकेवर चौराहा पर भाजपा के बृजेश शर्मा, लालजी शर्मा, आशीष त्रिपाठी, गोविंद त्रिपाठी प्रधान इकनौर, आलोक मिश्रा, राजू मिश्रा, गोविंद चौधरी, रविंद्र कुशवाहा, मुश्ताक भाई, रतन कठेरिया, राहुल तिवारी आदि के नेतृत्व में बैंडबाजों के साथ मिठाई बांटकर गोला बारूद दागे। वहीं ईकरी में सत्यदेव, वीरेंद्र, महावीर रवि त्रिपाठी के नेतृत्व में जश्न मनाकर मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम सिंडौस मे मिष्ठान वितरण सतेंद्र सिंह राजावत की अगुवाई किया गया। जिसमें सज्जन सिंह राजावत, गुड्डूबाबा, भानुप्रताप राजावत, रामबाबू राजावत ने भाग लिया। हनुमंतपुरा क्षेत्र में भाजपा नेता गौरव गुर्जर की अगुवाई में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कैलाश मिश्रा, जगपाल सिंह राजावत, गटटक बंसरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 भरथना प्रतिनिधि के अनुसार भाजपाइयों ने नगर में जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं। भाजपा नगर अध्यक्ष  हरिओम दुबे के नेतृत्व में मोतीगंज स्थित डरू दीक्षित के आवास के सामने सड़क पर व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभाकर गुप्ता ने नगर के बजाजा लाइन चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं। इस मौके पर भाजपा नेता वंशीधर शाक्य, बालकिशन वर्मा ,प्रमोद गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता,  रविकांत दुबे, कृष्ण कांत वर्मा, अनिल पोरवाल, संजीव दीक्षित, अमित गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, संजीव त्रिपाठी, प्रभुशंकर पोेरवाल, प्रकाश शुक्ला, वेद प्रकाश  गुप्ता, संजय तिवारी, पूलेकर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed