{"_id":"58ff8ede4f1c1be617c0c767","slug":"biometric-atttendence-start-in-bharthana-palika","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका भरथना में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका भरथना में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
उपस्थिति दर्ज कराते ईओ अवधेश तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका में बायोमैट्रिक सिस्टम से कर्मचारियों की हाजिरी लगना शुरू हो गई है। इससे लेटलतीफी पर अंकुश लगेगा। समय से उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय परिसर में पालिकाध्यक्ष रंजना यादव के निर्देशन में बायोमैट्रिक सिस्टम शुरू हो गया है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि समय पर न आने वालों पर लगाम लगेगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी अवधेश तिवारी, लिपिक राजाराम, योगेश दुबे, संतोष यादव, आनंद श्रीवास्तव, मंजेश यादव, रिंकू यादव, अशोक यादव, रामजी भदैारिया और अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन