{"_id":"f305ef062c3958a7ee2c26c5a5313ffa","slug":"bike-riders-death-in-accidents-several-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बाइक सवार की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बाइक सवार की मौत, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर/इटावा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव राजपुर निवासी कुलदीप (20) पुत्र रमेश जाटव गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र रामअवतार के साथ मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर निकला था। दोनों युवक बसरेहर कस्बा में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम पांच बजे क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास आगरा की ओर से आ रहे तेजरफ्तार ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने ट्राला को पकड़ लिया।
उधर बकेवर क्षेत्र के उझियानी गांव के पास साइकिल से जा रही अंजना पुत्री महावीर निवासी इद्रावखी किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। वहीं बाइक फिसलने से नितिन मिश्रा निवासी कल्पना नगर घायल हो गए।
पुराने अस्पताल के पास टेंपो की चपेट में आने से नबी आलम निवासी मुहल्ला भूरा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।