फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider hit Kanwariya, injured

बाइक सवार ने कांवड़िए को मारी टक्कर, घायल

Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit Kanwariya, injured
कांवरियों को समझाते पुलिस कर्मी - फोटो : ETAWAH
उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में अर्जुन कमांडर सिंह कॉलेज नगलागौर के पास एक बाइक सवार ने कांवड़िए को टक्कर मारकर घायल कर दिया। कांवड़ जमीन पर गिर कर खंडित हो गई। इससे नाराज लोगों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसकी बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन

बाइक सवार अमन चौहान श्रृंगीरामपुर कन्नौज से कांवड़ लेकर अपने गांव भिंड जा रहा था। किसनी गांव के पास उसके गांव के कुछ लोग मिल गए। अमन ने उनसे बाइक ली और गांव के लिए चल पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान एनएच 92 पर ग्राम नगला गौर के पास झपकी आने से बाइक सवार ने पैदल कांवड़ लेकर जा रहे अजय सिंह राजपूत को टक्कर मार दी। अजय कांवड़ लेकर गिर गया। उसकी कांवड़ खंडित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के साथ चल रहे कांवड़ियों ने अमन के साथ मारपीट करते हुए बाइक तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed