फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider dies in accident, attempt to create traffic jam

Etawah News: हादसे में बाइक सवार की मौत, जाम लगाने का प्रयास

Fri, 15 Mar 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, attempt to create traffic jam
बसरेहर। फर्रुखाबाद मार्ग पर चौपला बंबा पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद आर्थिक मदद की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार शाम मनोज कुमार (27) पुत्र बृजेंद्र सिंह राठौर निवासी थुलरई थाना चौबिया अपने दोस्त के यहां ऊसराहार के गांव समथर गया था। शाम करीब आठ बजे वहां से लौटकर घर जा रहा था। जैसे ही वह चौपला बंबा पर पहुंचा तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मजदूरी करता था। उसकी तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन

परिवार की दैनिक स्थिति ठीक नहीं है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन व ग्रामीण शव को गांव ले जाते समय कर्री पुलिया ले गए। वहां आर्थिक मदद की मांग करने के लिए शव को रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। कर्री चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह सोलंकी के समझाने पर ग्रामीण करीब आधे घंटे बाद माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। थाना प्रभारी मंसूर अहमद ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजन आर्थिक मदद की मांग पर अड़े थे। समझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed