{"_id":"60d4c64e8ebc3ea3804db738","slug":"bike-die-youth-etawah-news-collision-etawah-news-knp6362362187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में आमने-सामने भिड़त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों में आमने-सामने भिड़त, एक की मौत
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के चौपला बंबा समथर मार्ग पर बुधवार रात बाइकों की भिड़त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि युवक की बहन व दूसरा बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऊसराहार के नगला विजई निवासी बदन सिंह का बेटा सुंदरलाल बुधवार रात चौबिया से बहन वेदमती को लेकर घर आ रहा था। चौपला बंबा से समथर मार्ग पर नगला हिम्मत गांव के पास सामने आ रहे भरथना के हाजीपुर गांव निवासी बाइक सवार रजनीश की टक्कर हो गई।
हादसे में सुंदरलाल की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जबकि वेदमती व रजनीश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
चौबिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराई है।