फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Beware of those fighting in the name of caste and religion

जाति और धर्म के नाम पर लड़ाने वालों से रहें सावधान

Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Beware of those fighting in the name of caste and religion
इटावा। भाजपा जाति और धर्म के नाम पर जनता को आपस में लड़ाकर वोट हासिल करना चाहती है। इससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। यह बात सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी राजपाल कश्यप ने कही।
विज्ञापन

समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन एवं सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम रविवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ। उन्होंने यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं। इससे साबित हो रहा है कि आने वाले चुनाव में विपक्षियों की जमानत भी नहीं बचेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, अशोक यादव, भूपेंद्र दिवाकर, राकेश यादव, नरेंद्र पाल, उत्तम सिंह प्रजापति, कुलदीप गुप्ता संटू, आशीष राजपूत, उमेश राजपूत, लीलावती राजपूत, वसीम चौधरी, सौरव यादव, सर्वेश शाक्य आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन चंदन सिंह बघेल ने किया। संयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर भोजवाल रहे।
लखीमपुर कांड पर योगी सरकार को घेरा
इटावा। सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने लखीमपुर खीरी की घटना पर योगी सरकार पर हमला बोला। घटना पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। सरकार किसानों को रौंद रही है।
उन्होंने कहा कि लखीमपुर की धरती किसानों के खून से रंग गई। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपना कार्यक्रम करते रहे। केंद्रीय मंत्री पहले से ही किसानों को धमकी दे रहे थे। आज उनके बेटे ने किसानों को मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने कहा कि मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे पर हत्या का मुकदमा लिखा जाना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं। वहां की कानून-व्यवस्था खराब हो जाती है। गोरखपुर गए तो मर्डर होने लगे, कानपुर गए तो मर्डर होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed