{"_id":"56f047c54f1c1b351bf14d24","slug":"beat-the-student-quad-biker","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा हेलू के पास सोमवार को परीक्षा देकर साइकिल से लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर रौंदता हुआ निकल गया। इस दुर्घटना में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
बसरेहर प्रतिनिधि के अनुसार गांव खेड़ा हेलू निवासी सुरेंद्र राठौर का पुत्र रंजीत कुमार (13) गांव में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को वह साइकिल से परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर लौटते समय गांव के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रंजीत कुमार पहिये के नीचे आ गया और ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। इस बीच छात्र के परिजन भी पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, इलाकाई लोगों का कहना है कि वाहनों के तेज रफ्तार से निकलने से इस मार्ग पर आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसके रोकथाम के लिए अविलंब कोई न कोई कदम उठाया जाना चाहिए।