फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Baraatis accused of beating catering staff

Etawah News: बरातियों पर कैटरिंग कर्मियों को पीटने का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Baraatis accused of beating catering staff
जसवंतनगर। सैफई रोड स्थित एक मैरिज होम में शिकोहाबाद से आई बरात में शामिल चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि कैटरिंग कर्मियों को पीटा। इसमें दो कैटरिंग कर्मी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विवि सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लुधपुरा निवासी संजीव कुमार उर्फ संजू (32)ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुरुवार रात वह अपने साथी छोटे निवासी डूडा कॉलोनी लुधपुरा के साथ मैरिज होम में कैटरिंग का कार्य कर रहा था। आरोप है कि रात करीब दो बजे बरात पक्ष के पंकज निवासी यदुवंश नगर थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद अपने साथियों तरुण, गुलशन और सौरभ के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पीटते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed