फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bank employees will now be able to take personal loans up to Rs 20 lakh

Etawah News: बैंक कर्मी अब 20 लाख तक का निजी ऋण ले सकेंगे

Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 19 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bank employees will now be able to take personal loans up to Rs 20 lakh
इटावा। इटावा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की वार्षिक अधिवेशन का आयोजन बैंक प्रांगण में संपन्न कराया गया। इसमें अध्यक्ष और मुख्य अतिथि के सामने लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। साल दर साल लाभांश बढ़ने की जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की गई।
विज्ञापन








सामान्य निकाय की बैठक में राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने हिस्सा लेकर बैंक की नीतियों का बखान किया। बैंक के खाताधारक जो वेतनभोगी कर्मचारी हैं। वह अब 20 लाख रुपये का निजी ऋण ले सकेंगे। अभी तक यह सीमा केवल दस लाख रुपये थी। बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर की अध्यक्षता में वार्षिक रिपोर्ट में जहां बैंक ने अंश पूजी में लगातार वृद्धि हासिल की। वहीं बैंक ने एक करोड़ तीस लाख तेईस हजार रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। पांच हजार से अधिक हिस्से की धनराशि वाले सदस्यों को लाभांश भी दिया जाएगा। बैंक ने खाताधारकों के लिए आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस की सुविधाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही 929.44 करोड़ रुपये का दायित्व भी निर्धारित किया गया।
विज्ञापन




बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि इटावा और औरैया में विभिन्न सहकारी बैंकों एवं समितियों के माध्यम से गांव व शहर की आर्थिक दूरियों को कम किया जा रहा है। बैंक की चुकता अंशपूजी वर्ष 2020-21 में 1266.61 लाख थी, जो एक वर्ष में बढ़कर 1353.78 लाख हो गई है। इस वर्ष यह बढ़कर 1442.14 लाख हो रही है। वर्ष 2022-23 में बैंक ने अंशपूजी में 88.36 लाख रुपये की वृद्धि हासिल की है। बैंक की स्थिति लगातार सुदृढ हो रही है। बताया कि बैंक खाताधारकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों की भांति सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक के सचिव महाप्रबंधक दीपक गुप्ता ने बताया कि जनपद इटावा-औरैया की कृषि ऋण समितियों एवं अन्य समितियों और विभिन्न योजनाओं में ऋण की आवश्यकताओं को देखते हुए बैंक निक्षेप में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अगले वर्ष के लिए 993.52 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व निर्धारित किया गया है। जो विभिन्न योजनाओं में आसान ऋण दरों पर सदस्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानो को तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका उपयोग वे अपनी खेती किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। बैंक के उपाध्यक्ष नितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, पूर्व मंत्री केपी सिंह चौहान, मो. अल्ताफ, राजपाल सिंह यादव, चौ. रामबाबू यादव, शाखा प्रबंधक सुनील यादव, अखिलेश चतुर्वेदी, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, मनीष यादव पतरे, वीरू भदौरिया, सुनील यादव, निदेशक शकुंतला यादव, रामनाथ सिंह यादव, राजू दुबे सहित इटावा-औरैया से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








-----------















यूपी में नहीं है कोई कानून व्यवस्था : रामगोपाल यादव



राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।अकेली महिला रात में घर से नहीं निकल सकती हैं। रोज हत्याएं हो रहीं हैं। किसी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिषी नहींं हूं, लेकिन बीजेपी अपने गलत कृत्यों के कारण हर जगह हारेगी। लोग टनल में फंसे हैं। उन पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं। देवी-देवताओं के ऊपर टिप्पणी के बारे में उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति विशेष का है उससे पार्टी का कोई संबंध नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed