{"_id":"5787d5124f1c1b217913d9c5","slug":"bakery-owner-killed-in-the-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बेकरी मालिक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बेकरी मालिक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
नवी वारसी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। नगर निवासी बेकरी मालिक की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि स्विफ्ट कार चालक समेत तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा कानपुर देहात भौंती थाना क्षेत्र के चौहान ढाबा के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां नवीं वारसी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला सराय रोड निवासी मुहम्मद अजीम वारसी का 28 वर्षीय पुत्र नवी वारसी स्टेशन रोड पर बेकरी चलाता था। वह अपने मुंह की बीमारी का इलाज कराने व फैक्ट्री के लिए प्लास्टिक की पन्नी लेने के लिए स्विफ्ट कार से कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन
कार में उसके साथ मोहल्ले के ही साजिद, राशिद खां थे। जबकि कार को अकील चला रहा था। गुरुवार को वह कानपुर देहात जिले के भौंती थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहे थे। तभी चौहान ढाबा के पास उनकी कार एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिसमें कार सवार सभी चार लोग से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कानपुर अस्पताल में ले जाया गया। जहां नवी वारसी की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन