फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   auto enter in standing truck, young man died

खडे़ ट्रक में घुसा आटो, युवक की मौत

Sun, 14 May 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 14 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
auto enter in standing truck, young man died
अस्पताल पहुंचे बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर गांव सुनवर्षा के पास रविवार सुबह महेवा से सवारियां लेकर आ रहा आटो खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में आटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बम्हौरा निवासी नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र छोटेलाल जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड था। वह रिश्तेदारी में शादी में गांव आया था। रविवार को वह जयपुर जाने के लिए घर से निकला। सुबह करीब छह बजे वह हाईवे पर अजीतमल की ओर से आ रहे आटो में सवार हुआ। गांव सुनवर्षा के सामने आटो वहां खडे़ ट्रक में जा घुसा।हादसे में उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दीपक पुत्र रमेश कुमार निवासी अटसू  थाना अजीतमल जिला औरैया, बबलू पुत्र अजमेर अली निवासी कुरसेना थाना जसवंतनगर व नौशाद पुत्र सत्तार अली निवासी रठगांव थाना बिधूना औरैया की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चितभवन नहर पुल के पास हुई। जहां पैदल जा रहे आनंद बिहारी पुत्र मदन बिहारी निवासी सिरसा को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जेवर गायब
मृतक नरेंद्र के भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह शादी के लिए जेवर लेकर जा रहा था। हादसे के बाद उसके जेवर गायब हो गए। जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed