फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Auraiya beat Etawah by two wickets

औरैया ने इटावा को दो विकेट से हराया

Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Auraiya beat Etawah by two wickets
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम पर चल रहे वीरेंद्र पाल सिंह स्मृति जालौन जोन अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में मंगलवार को औरैया ने इटावा को दो विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

औरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी इटावा की टीम निर्धारित 17 ओवरों में मात्र 85 रन ही बना सकी। वैभव यादव ने 19, हेमांग यादव ने 14 तथा शिवम यादव ने 12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

औरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने चार, अमन प्रिंस और हिमांशु ने 2-2 विकेट तथा आरव ने एक विकेट लिया। बल्लेबाजी करने उतरी औरैया की टीम ने 17 ओवरों में 8 विकेट पर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की ओर से हिमांशु पाठक ने सर्वाधिक 30, शिवम सिंह ने 15 तथा मुजम्मिल ने 10 रनों का योगदान दिया। इटावा की ओर से गेंदबाजी करते हुए और हेमांग ने तीन, शिवम और असद ने 1-1 विकेट लिए।
रिषभ को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग प्रशांत एवं निशांत ने की। स्कोरिंग युवराज तिवारी ने की।
इस मौके पर यूपी क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू, सचिव विकास कुमार, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
बुधवार (आज) को कानपुर और गाजियाबाद के बीच मैच खेला जाएगा।
कानपुर ने बहराइच को नौ विकेट से हराया
सैफई। मुख्य न्यायाधीश स्वर्गीय जगदीश भल्ला मेमोरियल अंडर-19 आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सैफई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को शुरू हुआ।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण रवींद्र नायक ने उद्घाटन मैच से पहले कानपुर एवं बहराइच के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच में कानपुर ने बहराइच को नौ विकेट से हराया। बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए।

कानपुर की ओर से ऋषभ भाटिया ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में पांच विकेट लिए। कानपुर की टीम ने मैच 11 रनों के अंतर से जीत लिया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू ने बताया कि टूर्नामेंट के ग्रुप ए के सारे मैच 12 नवंबर तक लीग के आधार पर खेले जाएंगे।
इस मौके पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु, मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल एसके लहरी, जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश यादव, विकास कुमार डीसीए जालौन जोन के सचिव, राजेश सोनकर कीड़ा अधिकारी सैफई, कुश्ती कोच कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed