फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ashram's electricity stalled due to blowing of transformer

Etawah News: ट्रांसफार्मर फुंकने से आश्रम की बिजली हुई ठप

Sat, 05 Aug 2023 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ashram's electricity stalled due to blowing of transformer
इकदिल। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ग्राम बिरारी में स्थित श्री एकाक्षरानंद आश्रम बीते छह दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने से अंधेरे में है। इस मंदिर पर प्रतिदिन 100 से अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से भक्तों को गर्मी और पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसके बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इससे श्रद्धालुओं में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।
विज्ञापन




सावन माह में शिवालयों में काफी भीड़ भाड़ रहती है। इस आश्रम में भी प्राचीन शिव मंदिर है। सोमवार को 200 से अधिक भक्त मंदिर पहुंचते हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरा आश्रम अंधेरे में है। आश्रम में रहने वाले संंत उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर संतों में रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

आश्रम के महंत कृष्णानंद व पुजारी रामानंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी थी, लेकिन आज तक उसे बदला नहीं गया। बिजली के अभाव में मोटर न चलने से आश्रम में मौजूद संतों और भक्तों को नहाने व पीने के पानी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर की सफाई करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर पर मौजूद अनिल कुमार, संजीव और सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बिजली न होने के कारण शिवभक्त गर्मी में परेशान हो रहे हैं और पेयजल भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदारों को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। जेई संजय कौशल ने बताया है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed