फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   asar dikhaane lagee sardee

असर दिखाने लगी सर्दी

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
asar dikhaane lagee sardee
इटावा/लवेदी/लखना। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने के बाद भले ही तीन दिन से खुली धूप निकल रही हो, लेकिन दो दिन से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

हालांकि, पूरे दिन चटक धूप की वजह से चलने वाली हल्की हवाएं भी बेअसर साबित हो रही हैं। बात सप्ताह भर के मौसम की करें तो नवंबर के महीने में अब तक मंगलवार अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम आते ही लोग गर्म कपड़े पहने से लेकर कंबल और रजाई खरीदने लगे हैं। पिछले दिनों बदली और बूंदाबांदी की वजह से मौसम का मिजाज देखकर लोगों ने गर्म कपड़ों के अलावा कंबल और रजाई आदि खरीदनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से कंबल और रजाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। शहर में कोतवाली चौराहा (जिला पंचायत कार्यालय) के पास कंबल, रजाई, गद्दे इत्यादि के बड़े कारोबारी अगम गुप्ता व सुगम गुप्ता का कहना है कि शुरुआती सर्दी को देखते हुए कंबल, रजाई का कारोबार अच्छा चल रहा है।
कुल मिलाकर पिछले साल की अपेक्षा अबकी कारोबार के अच्छे रहने के आसार हैं। इस बार भी फाइबर की रजाई ही लोगों की पसंद बनी हुई है। सुगम गुप्ता ने बताया कि मीडियम साइज की फाइबर रजाई 700 से लेकर 1100 रुपये है।
जबकि रुई की रजाई 500 से लेकर 650 रुपये में उपलब्ध है। कॉटन की रजाई 950 व सनील की 1300 रुपये में उपलब्ध है, जबकि सिंगल बेड का कंबल 800 से लेकर 1300 रुपये व डबल बेड का कंबल 1400 से लेकर 2000 रुपये तक में उपलब्ध है।
लवेदी क्षेत्र में भी सोमवार से हवाओं के चलने से ठंड बढ़ गई है। लखना बाजार में गर्म कपड़ों की बिक्री होने लगी है। हवाएं चलने से मफलर, कैप की बिक्री भी बढ़ी है।

वहीं, लखना के दुकानदार इंदल सिंह शिवहरे ने बतायाकि हवाएं चलने के बाद से गर्म कपड़े जैकेट, स्वेटर, मफलर, कैप की बिक्री होने लगी है। अभी तक सहालग की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब सर्दी बढ़ने के कारण बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed