फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aryan and Chandni win

Etawah News: आर्यन और चांदनी ने मारी बाजी

Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aryan and Chandni win
इटावा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में शुक्रवार को जनपद स्तरीय श्रुतलेख और स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने अपनी भाषा दक्षता और शुद्ध वर्तनी लेखन का लोहा मनवाया। प्राथमिक स्तर पर आर्यन और उच्च प्राथमिक में चांदनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि श्रुतलेख न केवल भाषा सुधारने का माध्यम है, बल्कि यह विद्यार्थियों की सुनने की क्षमता और एकाग्रता को भी सुदृढ़ करता है। प्रतियोगिता की नोडल प्रवक्ता गायत्री रहीं। प्राथमिक स्तर पर 18 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 16 छात्र-छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्णायक मंडल ने वर्तनी की शुद्धता और लेखन शैली के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन

समापन पर विजेताओं को मोमेंटो, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर प्रथम स्थान पर आर्यन (प्रावि कल्याणपुर राहिन, बसरेहर), द्वितीय पर माला (प्रावि उमरखेड़ा, भरथना) और तृतीय स्थान पर कन्हैया कठेरिया (प्रावि प्यारामपुर) व अर्श शाक्य (प्रावि भुजपुरा) रहे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान पर चांदनी, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से अंशु कुमार (पाली खुर्द), साक्षी (जाखन) व ममता (पीएमश्री जसवंतनगर) और तृतीय स्थान पर सुहानी (देसरमऊ) व प्रियांशी (रजपुरा तोताराम) रहे। डाइट प्रवक्ता बृजलाल, आनंद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed