फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anti-coronavirus vaccine necessary for pregnant, lactating

गर्भवती, धात्री के लिए कोरोनारोधी टीका जरूरी

Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccine necessary for pregnant, lactating
इटावा। सीएमओ डॉ. भगवान दास ने कहा कि कोरोनारोधी टीका आम लोगों की तरह ही गर्भवती व धात्री माताओं के लिए भी जरूरी है। गर्भवती के लिए इसलिए भी अधिक जरूरी है कि गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षा भी उनसे जुड़ी होती है।
विज्ञापन

बताया कि गर्भवती व धात्री की बेहतर देखभाल के लिए घर-परिवार के सदस्य भी बराबर उनके निकट संपर्क में होते हैं। लिहाजा उनकी सुरक्षा के लिए भी गर्भवती का कोविड टीकाकरण जरूरी है।
विज्ञापन

बताया कि कोविड का टीका गर्भवती व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए सुरक्षित व कारगर है। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन भी आ चुकी है। लिहाजा टीके को लेकर भ्रम में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ ही गर्भवती, धात्री महिलाएं खानपान का पूरा ख्याल रखें, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और शरीर संक्रामक बीमारियों से आसानी से लड़ सके।
भोजन में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें और डाक्टर के बताए अनुसार आयरन व कैल्शियम की गोलियों का भी सेवन करें। कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही बाहर जाएं। मास्क जरूर लगाएं, भीड़भाड़ में बिल्कुल न जाएं।

घर आने वाले मेहमानों से भी दो गज की दूरी बनाकर रखें और खाना बनाने, खाने से पहले साबुन-पानी से हाथों को अवश्य धोएं। हर गर्भवती प्रसव पूर्व चार जांच जरूर कराएं, ताकि किसी भी उच्च जोखिम वाली स्थिति का पहले से पता चल सके, इससे सुरक्षित प्रसव में बड़ी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed