फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry woman hanged to death

मारपीट से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाई मौत

Thu, 23 Jun 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry woman hanged to death
इकदिल (इटावा)। एक महिला ने सोमवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पति ने आरोप लगाया है किजमीन के विवाद में भाई की मारपीट से क्षुब्ध होकर पत्नी ने जान दी है।
विज्ञापन

नगला मानधाता गांव के रहने वाला इंद्रपाल सिंह आटो चलाकर परिवार चलाता है। उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व आगरा जिले के थाना वाह के बटेश्वर गांव निवासी रजनी से हुई थी। रजनी की एक बेटी सिमरन (9) व बेटा यश प्रताप (7) वर्ष है। इंद्रपाल दो भाई हैं। बताते हैं कि कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर 16 जून को झगड़ा भी हुआ था। इसमें इन्द्रपाल व उसकी पत्नी रजनी देवी व बेटी सिमरन को चोट आने पर इकदिल पुलिस द्वारा तीनों का मेडिकल कराया था। इंद्रपाल का आरोप है कि 16 जून को झगड़े के बाद उन्होंने अपने बडे़ भाई व भाभी के साथ उनके साले अशोक समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद रात उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। सोमवार को उसने एसएसपी से गुहाई लगाई तो रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। इस बात को लेकर सोमवार रात देर रात दस बजे आरोपियों ने फिर मारपीट कर धमकी दी । पुलिस की लचर कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार ने बताया कि 16 जून को हुए झगड़े में इंद्रपाल की तहरीर पर एनसीआर लिखी गई थी और आरोपियों पर 107/116 में कार्रवाई की गई थी। सोमवार रात झगड़े की कोई शिकायत करने थाने नहीं आया है। महिला ने आत्म हत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed