फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Angry elderly farmer jumped into the canal

नाराज बुजुर्ग किसान ने नहर में लगा दी छलांग

Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Angry elderly farmer jumped into the canal
घटना स्थल पर विलाप करती पत्नी प्रेमा देवी - फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊमरसेंडा के पास एक बुजुर्ग किसान निचली गंगा नहर में कूद गया। उसे ऐसा करते देख खेतों में मौजूद किसान और ग्रामीण दौड़ कर करीब पहुंचे। तब तक किसान डूब गया। ग्रामीणों ने किसान की पत्नी और पुलिस को सूचना दी। शाम तक गोताखोर तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

निचली गंग नहर प्रखंड इटावा के पुल से सोमवार सुबह करीब 10 बजे भरथना थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव का किसान मिजाजी लाल (75) ने ऊमरसेंडा के नजदीक नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग के नहर में कूदने पर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग जुटे लेकिन बुजुर्ग पानी में डूब गया। उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर बुजुर्ग की पत्नी प्रेमा देवी और अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। माना जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर किसान ने यह कदम उठाया है। बुजुर्ग किसान पत्नी के साथ गांव में रहता है, उसके दोनों पुत्र त्रिलोक सिंह और जयपाल गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी साधूराम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर में डूबे बुजुर्ग की तलाश के लिए नहर विभागीय अधिकारियों से बात कर नहर का जलस्तर कम करने का प्रयास किया।
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बुजुर्ग की तलाश की लेकिन देर तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed