{"_id":"6532d132038b16fda2034a95","slug":"an-old-man-crossing-the-road-died-after-being-hit-by-a-school-van-etawha-news-c-216-1-etw1001-4238-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: स्कूल वैन की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: स्कूल वैन की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की जान गई
Sat, 21 Oct 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के बकेवर मार्ग स्थित मोहल्ला राजागंज में सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेजगति से आ रही स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बकेवर मार्ग स्थित मोहल्ला राजागंज में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रहे वृद्ध श्रीकृष्ण शुक्ला (70) निवासी मोहल्ला राजागंज को तेजगति से आ रही स्कूल वैन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन उपचार के लिए सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान आसपास लोगों के पहुंचने से पहले वैन चालक मय गाड़ी के मौके से भाग गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि वैन में स्कूल के छात्र बैठे थे। मृतक के पुत्र अनिल शुक्ला ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार सुबह प्लाट देखकर घर लौट रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।