फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   amthar sonakshi becomes champion

अमथरी की सोनाक्षी बनीं चैंपियन

Tue, 08 Nov 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
amthar sonakshi becomes champion
ताखा। ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम मामन में कराई गई। इसमें अमथरी की सोनाक्षी चैंपियन बनीं। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में रमपुरा कौआ के नितिन यादव प्रथम, भाउपुरा के जावी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ बीइओ उपेंद्र कुमार भारती ने किया। बालिका वर्ग में नगला मके की रागिनी प्रथम, रमपुरा पचार की अर्पिता द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सागर मामन प्रथम, अमन नगला गंगे द्वितीय, बालिका वर्ग में अर्पिता रमपुरा पचार प्रथम, काजल जयसिंहपुर द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में शैलेश कुइंता प्रथम, वीरू रमपुरा द्वितीय, बालिका वर्ग में सोनाक्षी अमथरी प्रथम, रेशू नगला मके द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में ऋषभ रमपुरा कौआ प्रथम, सागर मामन द्वितीय, बालिका वर्ग में सोनाक्षी अमथरी प्रथम, अर्पिता रमपुरा पचार द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में नितिन रमपुरा कौआ प्रथम, नितिन विरतिया द्वितीय, बालिका वर्ग में सोनाक्षी अमथरी प्रथम, भावना अघीनी द्वितीय स्थान पर रहीं।
जूनियर स्तर 100 मीटर दौड़ में शीलू अघीनी प्रथम, यादवेंद्र टकपुरा द्वितीय, बालिका वर्ग में नीरू मोहरी प्रथम, गोल्डी नगला खलक द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में विनय मोहरी प्रथम, अर्जुन मामन द्वितीय, बालिका वर्ग में लक्ष्मी कठौतिया प्रथम, काजल अघीनी द्वितीय रहीं।
400 मीटर में दिव्यांश अघीनी प्रथम, अनिकेत मामन द्वितीय, बालिका वर्ग में कामिनी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, प्रवेश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मुस्कान प्रथम, संगम द्वितीय स्थान पर रहीं।

लंबी कूद ईशु प्रथम, आदित्य द्वितीय, बालिका वर्ग में प्राची प्रथम, रोशनी द्वितीय स्थान पर रहीं। एआरपी अनिल दुबे, वीरेंद्र कमल व राकेश यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed