फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amma honored to feed the poor on Mother's Day

गरीबों का पेट भरने वाली अम्मा को मदर्स डे पर सम्मानित किया

Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amma honored to feed the poor on Mother's Day
फोटो संख्या 05: युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन ने मदर्स डे पर बूढ़ी माता को वस्त्र भेंट ? - फोटो : ETAWHA
इटावा। महज 10 रुपये में गरीबों का पेट भरने वाली 90 वर्षीय बुजुर्ग अम्मा को मदर्स डे पर युवा व्यापारी नेता ने वस्त्र देकर सम्मानित किया। शहर के एसडी फील्ड के पास 90 वर्षीय बुजुर्ग अम्मा राममूर्ति खोखे में रहती हैं। इसी खोखे में वह रोटी सब्जी बनाकर लोगों को खिलाती हैं। वह महज दस रुपये में चार रोटी और एक सब्जी देती हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग अम्मा की रसोई में गरीब तबके के लोग भोजन कर पेट भरते हैं। इन बुजुर्ग अम्मा को मदर्स डे पर युवा व्यापार संगठन के अध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू सम्मानित किया। आकाश ने अम्मा को माला पहनाई और वस्त्र भेंट किए। जैन ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बूढ़ी अम्मा अपने साथ कुछ अन्य जरूरतमंदों का पेट भी भर रही हैं। ये अम्मा भी कोरोना योद्धा हैं। अम्मा के पति का करीब 15 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि जसवंतनगर के अनुसार, चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज के बच्चों ने घरों में अपने माताओं से आशीर्वाद लिया और स्कूल के ग्रुप पर सेल्फी भेजी। कॉलेज के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मदर्सडे पर स्कूल में कार्यक्रम होते थे लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते बच्चों ने अपने अपने घरों पर मदर्स डे मनाया। बच्चों ने अपनी अपनी माताओं के लिए कार्ड, कविता, गाने, डांस, स्पेशल खाना आदि बनाकर स्नेह दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed