फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ajay and Rohini became winners in 100 meters race

100 मीटर दौड़ में अजय और रोहणी बने विजेता

Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ajay and Rohini became winners in 100 meters race
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय नसीरपुर बहादुरपुर में हुई। शुभारंभ ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने किया गया। न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के बच्चों ने खेलों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अजय सिंह पीहरपुर प्रथम, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में रोहणी जुगौरा विजेता रहे। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में यूपीएस नसीरपुर बहादुरपुर विजेता और यूपीएस जुगौरा टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस जुगौरा विजेता व यूपीएस पीहरपुर टीम उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हरवीर जुगौरा ने प्रथम, मोहित प्रताप जुगौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्राची बहादुरपुर प्रथम, दिव्या बहादुरपुर द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अर्पित प्रथम रहे। द्वितीय स्थान पर राममोहन अन्डावली रहे। कबड्डी बालक वर्ग में नसीरपुर टीम विजेता, पीहरपुर उपविजेता रही। बालिका वर्ग में चक सलेमपुर विजेता पीहरपुर टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका रामनरेंद्र, योगेंद्र हरिओम सत्यवीर, निर्निमेष आदि ने निभाई। प्रतियोगिताओं में धर्मवीर यादव आलोक चौहान, मधुर श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार, अजय कुमार, जगतेंद्र पाल, संगीता, संकेश, राहुल कुमार, राहुल राजावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed